भागलपुर : बाजार में स्थानीय बंबई आम की आवक बढ़ी
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर शहर के बाजारों में धीरे-धीरे स्थानीय

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर शहर के बाजारों में धीरे-धीरे स्थानीय आम की बिक्री शुरू हो गई है। इस समय बाजार में ग्राहकों के लिए स्थानीय बंबई आम और दक्षिण भारत के गुलाबखास समेत अन्य तरह के आम उपलब्ध हैं। पुलिस लाइन स्थित कृषि कार्यालय के बाहर आम विक्रेता संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय बंबई की 120 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं बाहरी आम की कीमत 200 रुपए प्रति किलो तक है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर स्थानीय जर्दालु आम भी बिकने लगेंगे। बगीचे से जर्दालु आम तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। जून की शुरुआत से मालदह आम भी बिक्री के लिए आ जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


