Bhagalpur News: बांका: शंभूगंज बाजार में जलजमाव से परेशानी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: शंभूगंज बाजार में जलजमाव समस्या स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव है। लोग स्थानीय प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Bhagalpur News: बांका: शंभूगंज बाजार में जलजमाव से परेशानी

Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट शंभूगंज बाजार के मुख्य पथ पर जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। बाजार आने वाले लोगों को भी जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बारिश होते ही मुख्य पथ पर पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति भी खराब होती जा रही है।

लोगों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास और सड़क निर्माण पर ध्यान देने के बावजूद जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बारिश ने एक बार फिर बाजार की व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बांका: शंभूगंज बाजार में जलजमाव से परेशानी