महज 15 दिनों में जगह-जगह टूटने लगी है नवनिर्मित सड़क
नरपतगंज के वार्ड 15 में 14 लाख की लागत से बनी नई सड़क बारिश के बाद जल्दी ही खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने जांच की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

नरपतगंज से नंद किशोर भगत की रिपोर्ट नगर पंचायत नरपतगंज के वार्ड संख्या 15 में महज 15 दिन पूर्व नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित पीसीसी ढलाई करीब 14 लाख की लागत से बनी सड़क हल्की बारिश के बाद ही टूट कर खराब होने लगी है। जिस कारण स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश जताते हुए कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया था। एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत नरपतगंज के कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार द्वारा 72 घंटे के अंदर सड़क की जांच करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह भी जाने के बाद भी सड़क में जांच नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीण पूर्व सरपंच अंजू देवी, उमेश राणा, कुंदन यादव, अमर यादव, विजय शंकर राय, योगेंद्र यादव आदि का कहना है कि पूर्व में यह सड़क बनी हुई थी रिपेयरिंग के नाम पर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन जब योजना का बोर्ड लगाया गया तो करीब 15 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण किया गया। सड़क की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि उजाला बालू एवं मिट्टी मिलाकर महज 02 से चार फीट सड़क के ऊपर ढलाई कर खानापूरी कर दी गई है। जिस कारण सड़क हल्के बरसात में ही टूट कर खराब होने लगी है। पूर्व सरपंच अंजू देवी ने बताया कि घटिया गुणवत्ता की मांग को लेकर जिलाधिकारी समेत वरीय अधिकारी को जांच को लेकर पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क की जांच कर मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जाता है तथा दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन का रूख अख्तियार करने को विवश होंगे। इस संदर्भ में नगर पंचायत नरपतगंज के कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए एई एवं जेई को पत्र निर्गत किया गया है। जल्द ही सड़क की गुणवत्ता की जांच की जाएगी अगर घटिया निर्माण किया गया है तो दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


