बरारी में कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या
फोटो भी है बरारी के पश्चिमी टोला का रहने वाला था बिट्टू कुमार एक

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र में पश्चिम टोला के रहने वाले युवक बिट्टू कुमार ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कमरे में 30 साल के बिट्टू का शव फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर मृतक के भाई रंजन कुमार यादव ने मायागंज स्थित अस्पताल में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वे सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात बिट्टू की पत्नी मेघा ने उसे फंदे से लटका देखा। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सभी लोग वहां पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए मायागंज लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। एक टोटो चोरी हुआ तो दूसरा लोन पर लिया, परेशान रहता थामृतक की पत्नी मेघा ने बताया कि उसके पति का टोटो कुछ महीने पहले चोरी हो गया था। टोटो चोरी को लेकर उसने थाने में केस भी दर्ज कराया था। चोरी होने के बाद उसने लोन पर दूसरा टोटो खरीदा। इसमें कई ईएमआई बाकी था। उनका कहना है कि पति छत पर बने एक कमरे में ही अक्सर सोते थे। रविवार की रात पति ने खाना देने को कहा। खाने के बाद उसने पत्नी से जल्दी ऊपर आने को कहा। पत्नी का कहना है कि उसकी आंख लग गई इस वजह से ऊपर जाने में देरी हो गई। देर रात जब पति के कमरे में पहुंची तो देखा कि वह रस्सी से बने फंदे से लटके हुए थे। एस्बेस्टस के की छत में बने हुक में फंदा लगा हुआ था। टेबल पर चढ़कर उसने फंदा लगाया था। मृतक के पिता बुलो ने बताया कि उनके बेटे की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। बिट्टू के दो बच्चे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


