
किशनगंज : जीविका ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
किशनगंज में गांव-पंचायत स्तर पर पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिससे पशुपालकों को अपने बड़े पशुओं का इलाज कराने में सुविधा मिल रही है। जीविका और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के संयुक्त प्रयास से मुफ्त इलाज और सलाह दी जा रही है। आने वाले दिनों में और शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
किशनगंज. संवाददाता। गांव-पंचायत स्तर पर पशु स्वास्थ्य शिविर लगने से पशुपालकों को सुविधा मिल रही है। पशुपालकों को बड़े पशुओं का इलाज कराने में आसानी होती है। जीविका तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार के संयुक्त प्रयास से पोठिया प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के दलवा हाट में, गुरुवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा ने बताया कि शिविर में लाये गये पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया. उन्होंने बताया कि आने वाले दिन में ठाकुरगंज, टेढ़ागाछ, कोचाधामन प्रखंड में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सदर, दिघलबैंक, बहादुरगंज प्रखंड में शिवर का आयोजन किया जा चुका है।

शिविर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा, पशुओं में बाँझपन संबंधी रोगों का भी इलाज किया गया. साथ ही पशुपालकों को परामर्श दिया गया. हरा चारा उत्पादन एवं पशु स्वास्थ्य के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई. आस – पास के पशुपालकों ने इस पशु स्वास्थ्य एवं जागरुकता शिविर का लाभ उठाया. शिविर में पशुओं के लिए कृमिनाशक दवाइयां एवं मिनरल मिक्सचर का भी वितरण किया गया . गाँव – पंचायत में इस तरह के शिविर के आयोजन से पशुपालक जीविका दीदियों एवं अन्य पशुपालकों को लाभ मिला. शिविर में पशुओं में बुखार और प्रचलित बिमारियों का इलाज किया गया. घर के समीप ही विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता और पशुओं के इलाज और जरूरी परामर्श से पशुपालकों को विशेष सुविधा मिली. पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से उनकी उत्पादकता बढ़ती है. उनकी मृत्यु दर में कमी आती है. पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान रखते हुए इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया . इसके पूर्व अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ पशुपालक उठाएं इसलिए जीविका सामुदायिक संगठन में चर्चा के साथ – साथ , पंचायत - गाँव में जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रदीप कुमार, पशुधन प्रबंधक जीविका किशनगंज शायन मंडल, पोठिया बीपीएम अजय कुमार, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट राजदीप कुमार, जीविका कर्मी रवि, संस्कार संकुल संघ, पोठिया की पशुसखी, विभिन्न जीविका कैडर उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


