
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 3180 युवाओं ने कराया पंजीकरण
बिहपुर में शनिवार को जीविका के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। 3180 युवक-युवतियों ने इस मेले में पंजीकरण कराया। विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए और युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक मैदान में शनिवार को जीविका के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन, बिहपुर की प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी, जीविका के सामाजिक विकास प्रबंधक अभिषेक कुमार,स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक मुकेश कुमार तथा उमंग जीविका संकुल संघ की कोषाध्यक्ष रंजना देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने कहा कि जीविका महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके साथ ही समूह से जुड़े गरीब परिवारों के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी कई योजनाओं के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और वे आज विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में रोजगार की तलाश में पहुंचे 3180 युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित इस मेले में 12 विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं का चयन कर उन्हें सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा आरसेटी और डीआरसीसी द्वारा भी स्टॉल लगाए गए। बीपीएम अरुण कुमार भारती ने कहा कि जीविका से जुड़े परिवारों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं रोजगार प्रबंधक मुमताज रहमानी ने बताया कि मेले में भाग लेने वाली कुछ कंपनियां सीधे रोजगार उपलब्ध कराएंगी, जबकि आरसेटी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोज गार शुरू करने के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर जीविका के संचार प्रबंधक विकास कुमार राव, प्रबंधक पूनम कुमारी, प्रशिक्षण पदाधिकारी रतन कुमार पांडेय, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ चंदन कुमार भारती, क्षेत्रीय समन्वय क राजीव कुमार,लेखपाल मुकेश कुमार,कार्यालय सहायक आनंद गांधी,सामुदायिक समन्वयक सुजीत कुमार,सपना कुमारी,अंशु कुमारी, जनार्दन कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




