कटिहार : लायंस क्लब ने महिलाओं के बीच किया राशन का वितरण
कटिहार में लायंस क्लब ने मिशनरी ऑफ चैरिटी में रह रही महिलाओं के बीच राशन का वितरण किया और ठंड से राहत के लिए वाटर गीजर लगाया। क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंहा ने बताया कि जिन महिलाओं की देखभाल करने वाला कोई...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 29 Dec 2024 05:50 PM

कटिहार निज संवाददाता। लायंस क्लब द्वारा ललियाही स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी में रह रही महिलाओं के बीच राशन का वितरण किया और ठंड से राहत के लिए वाटर गीजर लगाया। यह जानकारी क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने दी। अध्यक्ष आलोक सिंहा ने बताया कि जिन महिलाओं की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहता उसकी मदद चैरिटी द्वारा की जाती है। जरूरतमंदों की मदद करना अनुकरणीय है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष केपी गुप्ता,पंकज पूर्वे, अवंतिका परमार ,सुनील पोद्दार, संतोष गुप्ता,काजल महासेठ, पुरुषोत्तम मोदी, अपर्णा जायसवाल, लीला पोद्दार, विनय परमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।