Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLimited Special Trains Amidst Ticket Rush for Festivals in Bhagalpur
भागलपुर स्टेशन पर अफरा-तफरी, त्योहार में टिकट पाने को यात्रियों की लंबी कतारें

भागलपुर स्टेशन पर अफरा-तफरी, त्योहार में टिकट पाने को यात्रियों की लंबी कतारें

संक्षेप: भागलपुर में त्योहारों के दौरान कंफर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है। पिछले साल की तुलना में इस बार छह विशेष ट्रेनों की कमी है। भागलपुर से विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है।...

Sun, 26 Oct 2025 01:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

विक्रमशिला, एलटीटी, राजधानी, ब्रह्मपुत्र मेल, फरक्का, अंग एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति के बीच पिछले साल की अपेक्षा इस बार छह त्योहार स्पेशल ट्रेनें कम चलाई गई हैं। साल 2024 में 03281/82 भागलपुर-राजगीर, 03423/24 भागलपुर-हरिद्वार, 03425/26 भागलपुर-पुणे, 09027/28 मालदा-बांद्रा, दिल्ली, उधना सहित भागलपुर और इस मार्ग से एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

इस बार अब तक अन्य प्रदेशों की छह ही स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जबकि दिल्ली सहित बाकी जगहों की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। मारामारी की स्थिति बनी हुई। दिल्ली से भागलपुर आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस सहित विभिन्न जगहों से आने वाली ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति है। यही स्थिति भागलपुर से चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, एलटीटी, अंग एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की है।

इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है। लंबी वेटिंग है। इधर, जो स्पेशल ट्रेनें भी चल रही हैं उनमें भी यही स्थिति बनने लगी है। दूसरी ओर गंगा स्नान और छठ पूजा पर घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी छठ पूजा में भागलपुर-साहिबगंज और बांका-भागलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।