Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLightning Strike Kills Man in Virnaudh Village Goradih
गोराडीह में वज्रपात से व्यक्ति की मौत

गोराडीह में वज्रपात से व्यक्ति की मौत

संक्षेप:

गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के विरनौध गांव के बहियार में ठनका गिरने से एक

Aug 04, 2025 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

गोराडीह थाना क्षेत्र के विरनौध गांव के बहियार में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब सात बजे की है। मृतक व्यक्ति की पहचान विरनौध के लुच्चो तांती (55) के रूप में की गई है । घटना की सूचना पाकर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शाम को बहियार गया था करीब सात बजे वह अपने घर लौट रहा था। उसी समय बारिश शुरू हो गई। जिसमें वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान वज्रपात हो गया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद किसी ग्रामीण ने पेड़ के नीचे पड़ा देखा। इसके बाद घरवालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे उठाकर घर पर लाए। मृतक मजदूरी का काम करता था उसे चार पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।