पूर्व विधायक के दोनाली बंदूक का लाइसेंस भी सस्पेंड
रिवॉल्वर का लाइसेंस भी निलंबित हुआ है हाथ में रिवॉल्वर लेकर घूमने पर कार्रवाई

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला दंडाधिकारी ने गोपालपुर के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की दोनाली बंदूक का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर की गई है। इससे पहले पूर्व विधायक के रिवॉल्वर का लाइसेंस निलंबित करते हुए जब्त किया गया था। अक्सर विवादों में रहने वाले गोपाल मंडल ने बरारी स्थित आवास के समीप होलिका दहन की रात सार्वजनिक स्थलों पर हाथ में रिवॉल्वर लेकर घूमते देखे गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिवॉल्वर जब्त कर लिया था।
इसके बाद एसएसपी ने रिवॉल्वर का लाइसेंस निलंबित करने की डीएम से अनुशंसा की थी। डीएम ने शस्त्र अधिनियम की उपयुक्त धाराओं के आधार पर रिवॉल्वर और दोनाली बंदूक का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया। साथ ही खुलेआम शस्त्र का प्रदर्शन करने को लेकर कारण बताने को भी कहा गया है। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि रिवॉल्वर और दोनाली बंदूक का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए अनुज्ञप्ति धारक से स्पष्टीकरण पूछा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


