ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभोलानाथ पुल के पास फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए सीएम को पत्र

भोलानाथ पुल के पास फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए सीएम को पत्र

भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग को भोलानाथ पुल के ऊपर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए पुनः पत्र...

भोलानाथ पुल के पास फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए सीएम को पत्र
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 23 Jul 2020 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग को भोलानाथ पुल के ऊपर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए पुनः पत्र लिखा।

पत्र में इसके तत्काल निर्माण का आग्रह किया। श्री शर्मा ने पत्र में कहा है कि सुन्दरवती महिला महाविद्यालय से मिरजानहाट पथ के तीसरे किमी. में भोलानाथ पुल पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु रेलवे द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है लेकिन अभियंता प्रमुख ने पत्र के माध्यम से बताया है कि उक्त फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के क्रम में योजना लोक वित्त समिति की अनुशंसा प्रक्रियाधीन है।

इस फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। खासकार बरसात के मौसम में काफी जलजमाव हो जाता है, जिसके कारण आवागमन पूर्णतः बन्द हो जाता है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े