Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLegal Service Day 2025 Celebrated in Munger by District Legal Services Authority
मुंगेर: विधिक सेवा दिवस 2025 : मुंगेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुंगेर: विधिक सेवा दिवस 2025 : मुंगेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

मुंगेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) द्वारा विधिक सेवा दिवस-2025 मनाया गया। यह कार्यक्रम गरीब और कमजोर वर्ग के लिए मुफ्त कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि विभिन्न समूहों को निःशुल्क विधिक सहायता दी जाएगी।

Nov 10, 2025 02:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर की ओर से रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक सेवा दिवस- 2025 मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश तथा आलोक गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए, मुंगेर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर दिनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के अधिकारी-कर्मचारी एवं पारा-विधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। डीएलएसए सचिव श्री कुमार ने बताया कि, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लिए मुफ्त कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य, मानव दुर्व्यवहार या बेगार के शिकार, महिला, बालक, मानसिक रोगी, दिव्यांग, प्राकृतिक आपदा पीड़ित, औद्योगिक संकटग्रस्त श्रमिक, काराबंद किशोर, मनोचिकित्सालय में रह रहे व्यक्ति, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य, एचआईवी-एड्स से पीड़ित तथा जिनकी वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये से कम है- वे निःशुल्क विधिक सहायता पाने के हकदार हैं। इच्छुक व्यक्ति सादे कागज पर आवेदन कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही, टोल-फ्री नंबर- 15100 तथा जिला कार्यालय के फोन नंबर- 06344-220231 पर भी निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि, विधिक सेवा दिवस पर पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा-विधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान, रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजन को विधिक सेवाओं संबंधी जानकारी दी गई है।