वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

Apr 06, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सहारा वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर आयोजित भागलपुर, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ नागरिकों

वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सहारा वृद्धाश्रम में रविवार को विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में सिविल कोर्ट पटना सिटी के न्यायिक पदाधिकारी मोहम्मद मंजूर आलम और पैनल अधिवक्ता राज किशोर पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उमंग बाल विकास संस्थान के सहायक सचिव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सत्र के दौरान योग, तनाव प्रबंधन और हल्के व्यायाम के जरिए स्वस्थ जीवन के उपाय बताए। साथ ही, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 49 वृद्धों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। अधिकारियों ने शिविर के बाद वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।