Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLeakage in Water Supply Pipe Causes Traffic Chaos at Block Chowk on NH 80
जलापूर्ति का पाइप फटने से ब्लॉक में घुस रहा पानी

जलापूर्ति का पाइप फटने से ब्लॉक में घुस रहा पानी

संक्षेप: सबौर एनएच 80 सड़क के ब्लॉक चौक पर हो रही जलजमाव की समस्या सड़क से

Fri, 14 Nov 2025 01:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सबौर एनएच 80 सड़क के ब्लॉक चौक पर जलापूर्ति की पाइप लीकेज हो जाने के कारण सड़क पर पानी बहते हुए ब्लॉक परिसर में घुस रहा है। इससे ब्लॉक के मुख्य गेट से सड़क मार्ग तक आवागमन करने में प्रखंड अंचल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ब्लॉक चौक पर जहां पाइप लीकेज हुई है, वहां गड्ढा हो गया है। इससे एनएच 80 सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होने के साथ-साथ गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से ब्लॉक चौक के समीप जलापूर्ति पाइप लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी बहकर ब्लॉक परिसर में घुस जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ब्लॉक की सड़क पर ही जलजमाव बना रहता है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। कई लोगों को वाहनों से पानी के छींटे पड़ जाते हैं, जिससे बहस होने लगती है। जहां पाइप लीकेज हुआ है, वहां सड़क पर ही एक फीट गड्ढा बन गया है। इससे सबौर एनएच सड़क मार्ग से आवागमन करने में लोग परेशान हो रहे हैं। सबौर एनएच सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का पीसीसी ढलाई ब्लॉक चौक पर एक तरफ कर दी गई है। दूसरी तरफ से सभी वाहनों का आवागमन होता है और अक्सर पानी फंसने पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है तथा जाम भी लग जाता है। सबौर पीएचडी विभाग के कनिष्ठ अभियंता रौशन कुमार ने कहा कि चुनाव कार्य में व्यस्तता और बीमारी के कारण अभी ठीक नहीं करवा पा रहे हैं, लेकिन इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।