
खगड़िया: ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस से जुड़े अधिवक्ताओं ने उपमहानिरीक्षक का किया प्रतिवाद
खगड़िया में अधिवक्ताओं ने पुलिस उपमहानिरीक्षक आशीष भारती के आगमन पर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि उन्हें चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष द्वारा गाड़ी से उतारकर हथकड़ी लगाकर न्यायालय लाया गया, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन है। अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खगड़िया, एक प्रतिनिधि पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय आशीष भारती के खगड़िया आगमन पर न्यायालय परिसर में भ्रमण के क्रम में बुधवार को ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रतिवाद किया। प्रतिवाद में अधिवक्ता प्राणेश कुमार रंजीत कुमार अधिवक्ता ललित कुमार अधिवक्ता क्लर्क कस्तूरी निषाद आदि भाग लिया। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक खगड़िया को ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि विगत दिनों चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उन्हें गाड़ी से उतारकर हथकड़ी लगाकर पैदल न्यायालय ले जाया गया, जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए निर्देश का उल्लंघन है।
साथ ही संविधान के अनुच्छेद 21 का भी उल्लंघन है। श्री कुमार ने आगे कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मी को अविलंब निलंबित किया जाए। न्याय नहीं मिला तो उच्च न्यायालय पटना का भी दरवाजा खटखटाऊंगा। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में प्रस्तुत करना घोर निंदनीय कार्य है। मैं पुलिस अधीक्षक से मांग करता हूं कि ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मी को अविलंब बर्खास्त किया जाए। अधिवक्ता रंजीत ने आगे कहा कि हमारा संघर्ष रुकने वाला नहीं है यह आगे भी चलेगा श्री कुमार ने कहा कि अधिवक्ता के साथ बदतमीजी करने वाले राजस्थान के एक थाना के सभी पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है। खगड़िया में अधिवक्ता प्राणेश कुमार एवं क्लर्क कस्तूरी निषाद के साथ किया गया दुर्व्यवहार राजस्थान की घटना से भी बड़ी है ऐसे पुलिसकर्मी पर अभिलंब कार्रवाई होनी चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित कुमार यादव अधिवक्ता ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष हमारा जारी रहेगा कस्तूरी निषाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि मैं चित्रगुप्त नगर थाना के थाना अध्यक्ष एवं एक पुलिसकर्मी अजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी हूं । अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में आरक्षी अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय की गाड़ी को भी रोका तथा घटना के लिए जिम्मेदार चित्रगुप्त थाना के पुलिसकर्मी पर कार्रवाई को लेकर जोरदार नारे लगा रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




