Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLast Lunar Eclipse of the Year on Bhadrpad Purnima - September 7th

भागलपुर : चंद्रग्रहण को लेकर दोपहर में ही मंदिरों के पट बंद हुए

भागलपुर में भाद्रपद पूर्णिमा की रात अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:57 बजे शुरू होगा और इसकी अवधि करीब 3 घंटे 28 मिनट होगी। चंद्रमा पूर्ण रूप से रात 11:41 बजे छिप जाएगा और मोक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 7 Sep 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
भागलपुर : चंद्रग्रहण को लेकर दोपहर में ही मंदिरों के पट बंद हुए

भागलपुर। आज भाद्रपद पूर्णिमा की रात में इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। सात सितंबर की रात चंद्रग्रहण की अवधि करीब तीन घंटे 28 मिनट की होगी। चांद पर पृथ्वी छाया का स्पर्श रात 9:57 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य रात्रि 11:41 बजे होगा। इस समय चंद्रमा पूरी तरह छिप जाएगा। इसके बाद ग्रहण लगे चंद्रमा को मोक्ष रात 1:27 बजे तक मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि चंद्र ग्रहण लगने से नौ घंटा पहले ही सूतक लग जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक सात सितंबर रविवार को दिन में 12:57 पर लगेगा, जो रात्रि 1:27 पर खत्म होगा।

हालांकि सुबह में पूजा पाठ के बाद ही मंदिर के पट बंद किए गए। अब सोमवार सूर्योंदय के साथ मंदिरों का पट खुलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।