ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपरमात्मा ही परम सत्य है: साध्वी रचना प्रणव

परमात्मा ही परम सत्य है: साध्वी रचना प्रणव

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा सुनने उमड़ी भीड़ अकबरनगर, संवाददाता । छठ महापर्व के

परमात्मा ही परम सत्य है: साध्वी रचना प्रणव
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 20 Nov 2023 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

अकबरनगर, संवाददाता । छठ महापर्व के मौके पर नपं अकबरनगर के शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 महाकाल भक्त मंडली के नेतृत्व में आयोजन किये गए पांच दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका साध्वी रचना प्रणव जी ने कथा के माध्यम से भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। साध्वी ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता। इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य भवसागर की पार कर जाता है। देर रात कार्यक्रम में मौजूद भक्त तालियों के बीच झूमते नजर आए। कथा के बाद प्रसाद के वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। 

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें