ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजैविक कॉरिडोर के लिए चयनित केला फसलके लिए जमीन का सर्वेक्षण

जैविक कॉरिडोर के लिए चयनित केला फसलके लिए जमीन का सर्वेक्षण

नवगछिया।निज संवाददाता। जैविक कॉरिडोर के लिए चयनित फसल केला के लिए रकवा का सर्वेक्षण...

जैविक कॉरिडोर के लिए चयनित केला फसलके लिए जमीन का सर्वेक्षण
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 08 Feb 2023 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया।निज संवाददाता। जैविक कॉरिडोर के लिए चयनित फसल केला के लिए रकवा का सर्वेक्षण जिला परिषद गौरव राय और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार और खरीक प्रखंड के नोडल कृषि समन्वयक पंकज कुमार कृषि समन्वयक शंभू कुमार और किसान सलाहकार बृजेश कुमार ने खरीक प्रखंड के परसन्मा, महदा बहियार का सर्वेक्षण किया। जिला पार्षद गौरव राय और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने किसानों को बताया कि 100 प्रतिशत जैविक रूप से केला का खेती करने पर उत्पादित केला की देश और विदेश में मांग होगी और फायदा भी ज्यादा होगा। सर्वेक्षण करने अनुमंडल पदाधिकारी और खरीक प्रखंड के नोडल कृषि समन्वयक पंकज कुमार, कृषि समन्वयक शंभू कुमार और किसान सलाहकार बृजेश कुमार उपस्थित थे ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें