अमरी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल
बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। कमलेश्वरी मंडल ने शिकायत की कि मनोज मंडल ने उनकी आवंटित जमीन पर जबरन फसल बोई। विरोध करने पर मनोज और उसके साथियों ने कमलेश्वरी और उनके परिवार पर हमला किया, जिससे तीन लोग घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहपुर,संवाद सूत्र - बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में शाहपुर निवासी कमलेश्वरी मंडल ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा सिलिंग की जमीन आवंटित की गई थी, जिस पर गांव के ही मनोज मंडल ने जबरन गेहूं की फसल बो दी। आरोप है कि फसल तैयार होने के बाद मनोज मंडल दो ट्रैक्टर से करीब 30 क्विंटल गेहूं अपने घर ले जा रहा था। जब कमलेश्वरी मंडल ने इसका विरोध किया तो मनोज मंडल के साथ शाहपुर के नीरज मंडल, विकास मंडल और निको मंडल ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।
इस दौरान उनकी पत्नी अरूणा देवी और पुत्र सुनील मंडल को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे तीनों घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नारायणपुर प्रखंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इस मामले में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर एएसआई अशोक कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


