
अररिया : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार जख्मी
संक्षेप: अररिया के मटियारी गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में सौउदा, फोजिया,...
Sat, 26 July 2025 04:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बनगामा पंचायत के मटियारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में चारों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बंनगामा पंचायत के मटियारी गांव निवासी सौउदा, फोजिया, फैजान और उसरी बताया जा रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




