भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरअररिया के जोकीहाट प्रखंड के बगडरहा गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में राहिल और नाजीर नामक दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल अररिया में इलाज के लिए लाया गया है।

अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगडरहा गांव वार्ड संख्या 9 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगडरहा गांव वार्ड संख्या 9 निवासी राहिल और नाजीर बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


