Bhagalpur News: खगड़िया: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक युवक घायल, रेफर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: गोगरी थाना क्षेत्र के धनखेता गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 25 वर्षीय ज्वाला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां बाद में बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhagalpur News: खगड़िया: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक युवक घायल, रेफर

Bhagalpur News: खगड़िया से जीतेंद्र की रिपोर्ट गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनखेता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय धनखेता गांव के रहने वाले अस्तु यादव के 25 वर्षीय पुत्र ज्वाला यादव बताया जा रहा है। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर बुधवार की देर रात्रि में युगल यादव एवं सगिन यादव के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई।

इसी दौरान ज्वाला यादव को एक गोली लग गई। घटना की खबर पर गोगरी पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दोनो पक्ष फरार हो गए। वही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इधर गोगरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिखित आवेदन के आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: खगड़िया: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक युवक घायल, रेफर