बैकुंठपुर में दबंगों पर मारपीट और घर तोड़फोड़ का आरोप
जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुई घटना, थाने में दिया आवेदन एक ही जमीन

सुल्तानगंज, संवाददाता। नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 23 स्थित बैकुंठपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक मजदूर के साथ मारपीट और घर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।
घटना का विवरण
पीड़ित पवन कुमार ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन घर से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि उनके पिता धन्नी साह ने अरुण साह से 10 धुर जमीन खरीदकर विधिवत रजिस्ट्री (केवाला) कराई थी। हालांकि, उसी जमीन की बिक्री अरुण साह द्वारा एक अन्य व्यक्ति के नाम भी किए जाने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस कार्रवाई
पवन कुमार का कहना है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के बावजूद उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गांव के कुछ दबंग लोग लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर मारपीट की तथा खंती से घर में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें घर से भगाने का प्रयास किया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर पीड़ित ने सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


