Bhagalpur News: 1076 बोतल प्रतिबंधित सीरप, 310 नशीली दवाई और गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Bhagalpur News: ललमटिया पुलिस ने मोहनपुर नरगा इलाके में की कार्रवाई नगर डीएसपी 2 राकेश कुमार ने

Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर नरगा में पुलिस ने बीते मंगलवार देर रात छापेमारी कर 1076 प्रबंधित कफ सीरप, 310 पीस नशीली दवाई और 230 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। ललमटिया थाने में नगर 2 डीएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर की पहचान मोहनपुर नरगा निवासी कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल के रूप में हुई है।13 अक्टूबर की रात ललमटिया एसएचओ बिपिन कुमार को गुप्त सूचना मिली की मोहनपुर नरगा निवासी कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल अपने घर से नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी और नगर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने दोनों के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी टीम में ललमटिया थानाध्यक्ष विपिन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भूषण प्रसाद सिंह, प्रेमचंद्र कुमार आदि शामिल थे।

