ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरएसटीएफ और पुलिस की कंबाइंड छापेमारी में तीन नक्सली गिरफ्तार

एसटीएफ और पुलिस की कंबाइंड छापेमारी में तीन नक्सली गिरफ्तार

नक्सल प्रभावित पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की देर रात एसटीएफ व जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। गिरफ्तार आरोपियों के...

एसटीएफ और पुलिस की कंबाइंड छापेमारी में तीन नक्सली गिरफ्तार
पीरी बाजार (लखीसराय)। निज संवाददाताSun, 13 Jan 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नक्सल प्रभावित पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की देर रात एसटीएफ व जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम भुटो मंडल, प्रमोद मंडल व देवेन्द्र मंडल हैं।

पीरी बाजार पुलिस ने बताया कि बरियारपुर गांव के विनोद मंडल के घर को जलाने के आरोप में विनोद मंडल की पत्नी मनोरमा देवी के बयान पर कांड संख्या 11/18 दर्ज किया गया था। जिसमें भुटो मंडल, प्रमोद मंडल, पप्पू मंडल, देवेन्द्र मंडल, मुकेश मंडल एवं मुन्नी देवी सहित छह नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज करायी गयी थी। 

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि जमीन को कब्जा करने के उद्देश्य से 11 फरवरी 2018 की रात नक्सलियों के सहयोग से सभी लोगों ने घर में केरोसिन छिड़क जला दिया था। घर जलाने के बाद माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जंगल की ओर भाग निकले थे। नक्सली के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस किसी प्रकार का हथियार, कारतूस व नक्सली साहित्य बरामद नहीं कर सकी।
 
लखीसराय के एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि  एसटीएफ और जिला पुलिस के सहयोग से नक्सली के आरोप में तीन लोगों को बरियारपुर गांव से गिरफ्तारी किया गया है। गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध पीरीबाजार थाने में केस है। गिरफ्तार लोग हार्डकोर नक्सली नहीं है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें