Bhagalpur News: लखीसराय :जिले के सभी स्कूलों में नौवीं-10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर से
Bhagalpur News: लखीसराय जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर से 23 सितंबर तक होगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विभिन्न विषयों के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक ने छात्रों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Bhagalpur News: कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 21 सितंबर से किया जाएगा। परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और 23 सितंबर को संपन्न होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विषयवार परीक्षा की तिथि एवं समय निर्धारित कर दिया गया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को प्रथम पाली में मातृभाषा तथा द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी।
22 सितंबर को प्रथम पाली में विज्ञान तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं 23 सितंबर को प्रथम पाली में गणित तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान और द्वितीय पाली में अंग्रेजी (सामान्य) की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। विज्ञान की परीक्षा दोपहर 12:15 बजे तथा सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शाम 4:45 बजे तक चलेगी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का आरंभिक अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय से पहले विद्यालय पहुंचने और परीक्षा की तैयारी पूरी रखने की अपील की है।


