Lakhisarai Police Transfers Ahead of Assembly Elections for Fairness and Transparency लखीसराय: चुनाव से पूर्व लखीसराय पुलिस में बड़ा फेरबदल, चानन और तेतरहाट के थानाध्यक्ष बदले गए, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLakhisarai Police Transfers Ahead of Assembly Elections for Fairness and Transparency

लखीसराय: चुनाव से पूर्व लखीसराय पुलिस में बड़ा फेरबदल, चानन और तेतरहाट के थानाध्यक्ष बदले गए

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 6 Oct 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय: चुनाव से पूर्व लखीसराय पुलिस में बड़ा फेरबदल, चानन और तेतरहाट के थानाध्यक्ष बदले गए

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर नई पदस्थापन सूची जारी की है। इस तबादले को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र, मुंगेर से अनुमोदन प्राप्त किया गया था, जिसके बाद आदेश जारी किया गया। चानन एवं तेतरहाट थाना क्षेत्र के थानाध्यक्षों को भी बदल दिया गया है। ये दोनों क्षेत्र बालू के अवैध कारोबार के लिए चर्चित माने जाते हैं। हालांकि, इन तबादलों का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। थानाध्यक्ष स्तर पर हुए प्रमुख बदलाव पु.अ.नि. रविन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष चानन, को पुलिस केंद्र लखीसराय में स्थानांतरित किया गया।

पु.अ.नि. मृत्युंजय कुमार पंडित, थानाध्यक्ष तेतरहाट, को भी पुलिस केंद्र लखीसराय भेजा गया। पु.अ.नि. इलू उपाध्याय, अपर थानाध्यक्ष बड़हिया, को थानाध्यक्ष तेतरहाट बनाया गया। पु.अ.नि. रश्मिरथी, अपर थानाध्यक्ष तेतरहाट, को थानाध्यक्ष चानन पद पर पदस्थापित किया गया। इसके अलावा, जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत कई अपर थानाध्यक्षों और सहायक निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि सभी पुलिस पदाधिकारी 12 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे और अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। पु.अ.नि. मुन्ना कुमार को अपर थानाध्यक्ष लखीसराय थाना बनाया गया। पु.अ.नि. विपिन कुमार राय को अपर थानाध्यक्ष रामगढ़चौक थाना। पु.अ.नि. राजेश रंजन यादव को अपर थानाध्यक्ष हलसी थाना। पु.अ.नि. नीतीश कुमार को प्रभारी, तरहारी पिकेट पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा कई महिला पुलिस पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिनमें पु.अ.नि. अमृता सिन्हा, शुभम आर्यन, अनामिका कुमारी, भावना रेवराज, प्रियंका कुमारी, कंचन कुमारी, काजल कुमारी, राखी आनंद, सुजाता लता आदि शामिल हैं। इन्हें विभिन्न शाखाओं जैसे प्रशिक्षण, अभियोजन, विधि शाखा, सेवा-पुस्तिका, आरटीआई, चुनाव कोषांग आदि में तैनाती दी गई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि यह तबादला चुनाव के मद्देनजर निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता से करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।