Bhagalpur News: लखीसराय : सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों के कार्यों की हुई समीक्षा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: लखीसराय में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी पर चर्चा हुई। थानाध्यक्षों को अनुशासन के साथ कार्य करने, गश्ती बढ़ाने और आम जनता की शिकायतों का तत्परता से निवारण करने का निर्देश दिया गया।

Bhagalpur News: लखीसराय : सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों के कार्यों की हुई समीक्षा

Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के कार्यों की गहन समीक्षा की। लंबित मामलों, कांडों के अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में थानाक्षेत्र की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने का निर्देश दिया। लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने, फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय : सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों के कार्यों की हुई समीक्षा