लखीसराय: सफाई के लिए निकाली गई निविदा गाइडलाइन के अनुरुप नहीं, तीन माह की अवधी बढ़ाई
लखीसराय नगर परिषद की बैठक में शहर के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। सफाई कार्य के लिए निविदा सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नहीं होने पर सफाई एजेंसी की अवधि तीन महीने बढ़ाई गई। तालाबों की बंदोबस्ती और प्रिंस कुमार की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई।

लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट: नगर परिषद लखीसराय कार्यालय में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने की। बैठक में शहर के विकास एवं विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की संपुष्टि सर्वसम्मति से की गई। इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि सफाई कार्य के लिए निकाली गई निविदा सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पूर्व से कार्यरत सफाई एजेंसी की अवधि तीन माह के लिए बढ़ा दी गई।
बैठक में लखीसराय क्षेत्र के उन तालाबों की बंदोबस्ती कराने पर भी सहमति बनी जो मत्स्य विभाग के अधीन नहीं हैं। समिति ने कहा कि ऐसे तालाबों को जल्द बंदोबस्त कराया जाएगा। इसके अलावा स्वर्गीय महेश मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सरकारी निर्देश के अनुसार उन्हें समूह ‘ग’ श्रेणी के अंतर्गत सफाई जमादार पद पर ही नियुक्त किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


