Bhagalpur News: लखीसराय : शनि देव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: लखीसराय के चितरंजन रोड स्थित शनि देव मंदिर में 11वें वार्षिकोत्सव के मौके पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आए और प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी ने कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं को धार्मिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने के लिए आयोजित किया जाता है।

Bhagalpur News: लखीसराय : शनि देव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण

Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर के चितरंजन रोड में स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को 11वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और शनिदेव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर का वार्षिकोत्सव एक दिन पूर्व से ही धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा था। शनिवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। प्रसाद लेने के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु कतार में खड़े रहे।

मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने शनिदेव की पूजा-अर्चना कर तेल, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वार्षिकोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के पुजारी चंदन कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन से जोड़ने के साथ सेवा और प्रसाद वितरण के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष वार्षिकोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रसाद वितरण को लेकर मंदिर समिति के सदस्य सक्रिय रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय : शनि देव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण