लखीसराय : 25 केंद्रों पर आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू, 19,751 परीक्षार्थी होंगे शामिल
लखीसराय जिले में वार्षिक माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है। यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में वार्षिक माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है। परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम से जानकारी लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा हर हाल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देशानुसार जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


