लखीसराय: जनगणना: दो लाख से अधिक घरों की गणना पूरी
लखीसराय में 2027 की जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं हाउस सर्वे का कार्य तेजी से जारी है। अब तक लगभग 2 लाख 13 हजार 348 घरों की गणना पूरी हो चुकी है। प्रशासन ने बताया कि हाउस गणना का कार्य लगभग पूरा हो गया है और डेटा ऑनलाइन HLO ऐप पर अपलोड किया जा रहा है।

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। जिले में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं हाउस सर्वे का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक अनुमानित 2 लाख 13 हजार 348 घरों की गणना पूरी कर ली गई है। सर्वेक्षण के बाद अब संबंधित आंकड़ों को ऑनलाइन HLO ऐप पर अपलोड करने और सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।जनसंख्या नोडल प्राधिकारी सह एडीएम नीरज कुमार ने बताया कि जिले में हाउस गणना का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और अब लिस्टिंग तथा ऐप फीडिंग का कार्य जारी है।
साथ ही सेल्फ ऐप के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का भी सत्यापन किया जा रहा है ताकि सभी सूचनाओं को एक साथ समन्वित किया जा सके। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार बरहिया प्रखंड में 16 हजार 480, पिपरिया में 10 हजार 682, सूर्यगढ़ा में 53 हजार 244, लखीसराय प्रखंड में 25 हजार 88, चानन में 22 हजार 752, रामगढ़ चौक में 17 हजार 805 तथा हलसी प्रखंड में 65 हजार 168 घरों की गणना पूरी कर ली गई है। वहीं नगर परिषद क्षेत्रों में बढ़हिया नगर परिषद में 9 हजार 607, सूर्यगढ़ा नगर परिषद में 10 हजार 314 तथा लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में 24 हजार 150 घरों का सर्वेक्षण लगभग पूरा हो चुका है। इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 1,901 प्रगणकों एवं 316 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। इस प्रकार कुल 2,217 कर्मी जनगणना कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जनगणना कार्य में आम लोगों का सहयोग भी मिल रहा है, जिससे सर्वेक्षण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


