Bhagalpur News: लखीसराय: चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: लखीसराय। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पटना निगरानी विभाग

Bhagalpur News: लखीसराय: चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े

Bhagalpur News: लखीसराय। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पटना निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बृजेश कुमार को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई मंगलवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे चानन ब्लॉक मुख्यालय में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, महेशपुर की मुखिया पिंकी देवी के पति पप्पू साव ने निगरानी विभाग को बीपीआरओ द्वारा रिश्वत मांगे जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पप्पू साव से मिले इनपुट और पुख्ता सबूतों के आलोक में पटना से आई विजिलेंस की विशेष टीम ने ब्लॉक परिसर में जाल बिछाया।

जैसे ही लेन-देन की पुष्टि हुई, निगरानी की टीम ने बीपीआरओ बृजेश कुमार को दबोच लिया। टीम अचानक अधिकारी को हिरासत में लेकर अपने साथ पटना के लिए रवाना हो गई। इस औचक कार्रवाई से पूरे ब्लॉक परिसर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय: चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े