लखीसराय: होली व रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

Mar 01, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय जिला प्रशासन होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और पुलिस गश्त बढ़ा दी है। 900 से अधिक लोगों को बंधपत्र किया गया है और अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

लखीसराय: होली व रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी, गश्ती और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा 144 के तहत लगभग 900 से अधिक लोगों को बंधपत्र कराया गया है। और अन्य के बारे में भी जानकारी लेकर उसके खिलाफ भी थाना बुलाकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बार होली में किसी भी प्रकार का कोई उपद्रव ना हो इस पर पुलिस की सख्त निगाह रहेगी। जिले में विधि-व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी अनुमंडल दंडाधिकारी प्रभाकर कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार को सौंपी गई है। वहीं जिला स्तर पर मॉनिटरिंग का दायित्व अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विश्वजीत कुमार सिंह को दिया गया है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने प्रखंड और थाना स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण, फ्लैग मार्च एवं चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बड़हिया, हलसी, चानन एवं रामगढ़चौक जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। महत्वपूर्ण पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के मोबाइल नंबर जारी कर आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। अस्पताल, एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन दल और पुलिस लाइन को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को कायम रखें, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।