ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमुखिया ने पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने उनके पिता को गोली मारी

मुखिया ने पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने उनके पिता को गोली मारी

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर गांव के लोग सोमवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गये। बदमाशों ने बासा को घेरकर मुखिया अनिता देवी के पिता अर्जुन ततमा पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना...

मुखिया ने पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने उनके पिता को गोली मारी
बिहपुर(भागलपुर)। संवाद सूत्रTue, 22 Jan 2019 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर गांव के लोग सोमवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गये। बदमाशों ने बासा को घेरकर मुखिया अनिता देवी के पिता अर्जुन ततमा पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में कई जगह गोली लगने से वृद्ध वहीं गिर गये। नाजुक स्थिति में मंगलवार को मायागंज अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। मुखिया ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया है।

मुखिया ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11:30 बजे पिता घर से खाना खाकर पास के बासा पर सोने जा रहे थे। उनके साथ मैं भी थी। बासा पर पहले से मेरे सहयोगी इन्द्रदेव एवं अजय यादव आग सेंक रहे थे। जैसे ही पिता के साथ बासा पर पहुंची कि 15-20 बदमाशों ने बासा घेर लिया और मेरे पिता के साथ गाली-गलौज करने लगे।

उसके बाद साहेबपुरकमाल के सुमन व पिंकू ने कहा कि अर्जुन ततमा को गोली मार दो। मंटू यादव ने पहली गोली पिताजी पर चलाई। उसके बाद सभी ने फायरिंग की, जिससे गोली मेरे पिता के मुंह, बांह एवं पंजे में लगी। इसके बाद वे वहीं गिर गये। फिर बदमाशों ने मेरे सहयोगी के साथ गाली-गलौज की। मुझे धमकी दी कि पांच लाख रुपये रंगदारी दो नहीं तो तुम्हें भी पिता की तरह गोली मार देंगे।
 
सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पहुंचे एवं घायल को बिहपुर पीएचसी पहुंचाया। घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मंगलवार को बेहतर इलाज के लिये पटना भेज दिया गया।
  
आवेदन में मुखिया ने गांव के सुधीर यादव, मंटू यादव, सिंटू यादव, पिंटू यादव सहित 12 लोगों को एवं बेगूसराय जिले के साहेबगंज के सुमन यादव व पिंकू यादव को आरोपी बनाया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें