उड़ीसा से कटिहार जा रही स्पेशल ट्रेन की चेनपुलिंग कर प्रवासी मजदूरों के भागने की कोशिश नाकाम

Sunil Abhimanyu खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता,
share

उड़ीसा से कटिहार जा रही श्रमिक स्पेशला ट्रेन को मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव के पास बुधवार को चेनपुलिंग कर प्रवासी मजदूरों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और ट्रेन के...

उड़ीसा से कटिहार जा रही स्पेशल ट्रेन की चेनपुलिंग कर प्रवासी मजदूरों के भागने की कोशिश नाकाम

उड़ीसा से कटिहार जा रही श्रमिक स्पेशला ट्रेन को मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव के पास बुधवार को चेनपुलिंग कर प्रवासी मजदूरों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और ट्रेन के सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए प्रवासी मजदूरों के प्रयास को विफल कर दिया।

 ट्रेन उड़ीसा के कटक से कटिहार जाने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार रन थ्रू स्पेशल ट्रेन जैसे ही मानसी रेलवे स्टेशन से निकली प्रवासी मजदूरों ने चेन पुलिंग कर दिया। ट्रेन धर्मचक गांव के पास रुकते ही उस पर सवार कुछ प्रवासी मजदूरों ने भागने का प्रयास किया। जिसे सुरक्षा बलों और ग्रामीणों ने डंडे आदि का भय दिखाकर फिर ट्रेन में चढ़ा दिया।

 कुछ देर तक अफरातफरी मची रही। इसके बाद ट्रेन कटिहार के लिए रवाना कर दी गई। सूचना पर जब तक मानसी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ इंस्पेक्टर और जवान पहुंचे ट्रेन खुल चुकी थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर विद्यासागर पांडेय ने बताया कि स्कॉर्ट के जवान और ग्रामीणों की सक्रियता से एक भी लोग ट्रेन से उतरकर भाग नही सके।
 

Sunil Abhimanyu

लेखक के बारे में

Sunil Abhimanyu

सुनील अभिमन्यु

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।