
सुपौल: कुनौली बाजार में अतिक्रमण से रोज लगता है जाम
कुनौली बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। साप्ताहिक हाट के दिनों में जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए और दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली बाजार के व्यवसायी तथा दुकानदारों के द्वारा सड़क को अतिक्रमित कर लेने की वजह से जाम की समस्या से लोगों को परेशानी बढ़ गई है। इन दिनों दुकान के आगे सामान रखना दुकानदारों की आदत बन गई है। एक तो दुकानदार के द्वारा सड़क का अतिक्रमण तो कर ही लिया गया है। वहीं जबकि उनका ग्राहक सामान खरीदने के दौरान साईकिल, मोटर साइकिल सड़क पर रखने की मजबूरी बन गई है। इन समस्याओं के कारण शीतल चौक से लेकर पाया किनार तक लोगों के लिये परेशानी बनी हुई है। कभी -कभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक हाट के दिन दोपहर के बाद घंटा दर घंटा पर जाम की समस्या का नजारा बन जाता है।
यहां लगता है जाम बाजार के शीतल चैक से लेकर बच्चा गुप्ता गली तक, सीमा शुल्क कार्यालय से लेकर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक तक तथा दुर्गा मंदिर से लेकर पाया किनार तक स्थायी दुकानदारों के द्वारा दुकान के आगे नाली और कुछ भाग सड़क पर सामान रख देने की वजह से सड़क की चैड़ाई संकीर्ण हो गई है। जिस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। साप्ताहिक हाट के दिन अगर दोनों तरफ से वाहन अगर आ जाये तो क्राॅसिंग करना जटिल समस्या बन जाती है। बाजार की साफ-सुथरी चौड़ी सड़क पर स्थानीय व्यापारी व खुदरा विक्रेताओं के द्वारा अतिक्रमित कर लिये जाने की वजह से कभी स्कारपीयू,रिक्सा, ट्रैक्टर, बस के आवाजाही के दौरान साप्ताहिक हाट मंगलवार और शनिवार के दिन फुटपाथी व खुदरा विक्रेताओं के द्वारा सड़क के किनारे दुकान लगाने की वजह से डबल जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इन वाहनों की आवाजाही तो क्या कभी कभी लोगों के लिये भी आने जाने में परेशानी उत्पन्न हो जाती है। वहीं जबकि स्थायी दुकानदार के द्वारा भी नाली व सड़क के किनारे सामान लगा दिया जाता है। साथ ही मेन रोड पर ही व्यापारियों के द्वारा ट्रक लगाकर सामान अनलोडिंग करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कहते हैं लोग इंडो -नेपाल सीमा पर अवस्थित कुनौली बाजार में खरीददारी करने आये राजबिराज नेपाल के देवेंद्र कुमार चौधरी , हनुमाननगर के राम कुमार श्रेष्ठ , नेपाल के तिलाठी गांव के ही पंकज कुमार झा कहते हैं कि दुकानदार अगर दुकान के सामने सामान नहीं रखें तो बाजार में जाम से निजात मिल सकती है। प्रशासन को भी इस पर अमल करना चाहिये ताकि जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो। वीरेंद्र कुमार मंडल,गोपाल भगत,अमित कुमार कहते हैं कि खुदरा विक्रेता तो सप्ताह में दो दिन अपना अपना सामान बेचने आते हैं लेकिन स्थायी विक्रेता के द्वारा दुकान के सामने सड़क के किनारे दुकान सजाकर सामान बेचने की वजह से हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सुन्दर और स्वच्छ बाजार के लिये इन व्यवसायियों को भी इस ओर अग्रसर होना चाहिये। इधर, पूर्व प्रमुख वाशीद अहमद, सतीश कुमार गुप्ता, श्याम कुमार, मो. हसमत, पारस सोनी व धर्म कुमार साह कहते हैं कि प्रशासन को बाजार से अतिक्रमण खाली करवाना चाहिए। वहीं इस संबंध में अंचलाधिकारी निर्मली विजय प्रताप सिंह ने बताया की बहुत जल्द कुनौली बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




