मधेपुरा : स्वास्थ्य उपकेंद्र का पुराना भवन जर्जर, हादसे को दे रहा आमंत्रण

मधेपुरा : स्वास्थ्य उपकेंद्र का पुराना भवन जर्जर, हादसे को दे रहा आमंत्रण

संक्षेप:

कुमारखंड पंचायत में कच्ची सड़क दशकों से खराब है। यह सड़क वार्ड 6 के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से वार्ड 4 के रामगंज टोला तक जाती है। स्थानीय लोग बारिश में पैदल चलने में भी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता के कारण सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है।

Dec 11, 2025 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कुमारखंड पंचायत में कच्ची सड़क जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के करण दशकों बीत जाने के बाद भी नहीं बन पाया है। यह कच्ची सड़क मुख्य रूप से दो वार्ड को जोड़ती है। यह कच्ची सड़क वार्ड 6 स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनियां से दक्षिण रामगंज टोला वार्ड 4 खेदन महाराज स्थान होकर स्टेट हाईवे 91 तक जाती है। इन दोनों वार्डो में बसे लोगों विनोद यादव, सुमेंद्र सरदार, बिंदो सरदार, रंजन सरदार, मंगल सरदार, अनिल सरदार, सीताराम सरदार, योगी सरदार, सादिक सरदार, हीरालाल सरदार सहित अन्य का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज आने से पहले से ही सड़क की स्थिति काफी खराब थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बची हुई कसर 2008 कुशहा त्रासदी ने इस कच्ची सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर पूरी कर दी। जिसका जख्म अभी तक लोगों के लिए हरा भरा है। कुशहा त्रासदी को भी 17 साल बीतने को चला है , लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि का ध्यान इस कच्ची सड़क पर नहीं जा पा रहा है। न ही इस ओर पदाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक या सांसद का ही ध्यान जा रहा है। लोगों ने बताया कि खासकर बरसात के समय में इस सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जबकि पंचायत के अधिकांश मुख्य- मुख्य लोगों का आवास इसी कच्ची सड़क में बना हुआ है। फिर भी इस कच्ची सड़क का अबतक जीर्णोद्धार नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि इन दोनों वार्ड में रहने वाले लोगों की इस आवागमन की समस्या का आजादी के 78 साल बितने पर भी जस की तस बनी हुई है। जिसका जल्द से जल्द पक्की करण करवाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने की है। इस संबंध में मुखिया राजीव कुमार ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में पीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि स्थल जांच कर स्थानीय प्रतिनिधि से बात करते हुए संभव होने पर मनरेगा योजना से पक्की सड़क बनवाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।