Bhagalpur News: जमुई : सिकंदरा में देर रात तक मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्माष्टमी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सिकंदरा में भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी ने बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में प्रस्तुत किया और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। राधा कृष्ण केसरवानी ठाकुरबाड़ी में पूजा-पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोग उत्साह से शामिल हुए।

Bhagalpur News: जमुई : सिकंदरा में देर रात तक मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्माष्टमी

Bhagalpur News: सिकंदरा (जमुई) से सुभाष कुमार पांडेय की रिपोर्ट शुक्रवार को भगवान कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सभी ठाकुर बाड़ी में देर रात तक बड़े ही उमंग के साथ कृष्ण जन्म अष्टमी का त्यौहार मनाया गया। जिसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को आकर्षक ढं़ग से कृष्ण व राधा बनाकर मंदिर परिसर में बड़े ही उत्साह के साथ झांकी दिखाई गई। सिकंदरा नगर मुख्यालय थाना मोड़ स्थित राधा कृष्ण केसरवानी ठाकुरबाड़ी एवं महादेव सिमरिया तिवारी टोला ठाकुरबाड़ी में लोगों के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ पूजा पाठ किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढं़ग से सजाया गया हैं।

सिकंदरा बाजार स्थित केसरवानी ठाकुरबारी समाज के शंकर केसरी अमन केसरी, विनोद केसरी, भानु केसरी, राजेंद्र केसरी, संतोष केसरी, निलेश केसरी, सोमनाथ केसरी, रणजीत जोशी एवं महिला समिति के अध्यक्ष गीता देवी, शीला देवी, रीना देवी, संजू देवी, रूबी देवी आदि मंदिर कमेटी के लोगों ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: जमुई : सिकंदरा में देर रात तक मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्माष्टमी