Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKosi River Erosion Intensifies Threatens Homes in Kishanpur
सुपौल : कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर लोगो में कटाव का डर सताने लगा

सुपौल : कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर लोगो में कटाव का डर सताने लगा

संक्षेप:

किशनपुर में कोसी नदी में जलस्तर घटने और बढ़ने के बाद कटाव तेज हो गया है। मौजहा पंचायत के वार्ड 8 में 24 घंटे के भीतर 25 एकड़ उपजाऊ जमीन और दो परिवारों का आधा पक्का मकान कटकर नदी में विलीन हो गया। अगर...

Jul 23, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनपुर ,एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कोसी नदी में जलस्तर घटने और बढ़ने के बाद एक बार फिर कोसी नदी में कटाव तेज हो गया है। इस दौरान मौजहा पंचायत के वार्ड 8 में मंगलवार की दोपहर से कटाव तेज हो गया है। जहां 24 घंटे में लगभग 25 एकड़ उपजाऊ जमीन के साथ दो परिवार के पांच रूम के आधा पक्का मकान कोसी नदी में कटकर विलीन हो गया। कटाव को देखकर लोगों में दहशत का माहौल कायम है। लोगों ने बताया कि कटाव की स्थिति यही रही तो 24 से 48 घंटे के अंदर लगभग एक सौ परिवार का डेड सो घर कटकर कोसी नदी में विलीन हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।