Bhagalpur News: पूर्णिया: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : पहले दिन खगड़िया के एक अभ्यर्थी ने किया नामांकन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। कुल 14 जिलों के अभ्यर्थी नामांकन कर सकते हैं और मतदान 23 अक्टूबर को होगा।

Bhagalpur News: पूर्णिया: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : पहले दिन खगड़िया के एक अभ्यर्थी ने किया नामांकन

Bhagalpur News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के लिए मंगलवार को अधिसूचना निर्गत होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। पहले दिन एक अभ्यर्थी के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कागज दाखिल करने वाले 43 वर्षीय संजीव कुमार परबत्ता खगड़िया जिला के निवासी हैं। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर तक है। निर्वाची पदाधिकारी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल की प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर आयुक्त कार्यालय के प्रवेश द्वार तक पुलिस कर्मियों की पहरेदारी है। कार्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर उपरी मंजिल तक अलग-अलग कर्मियों की तैनाती की गयी है। जानकारी के मुताबिक अभी तक आठ अभ्यर्थियों की ओर से एनआर कटाई गयी है। बुधवार को भी नामांकन की संभावना जताई जा रही है। छह अक्टूबर तक नामांकन के बाद नाम निर्देशन संवीक्षा की निर्धारित तिथि सात अक्टूबर है। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है। मतदान की तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित है, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी。

14 जिले के अभ्यर्थी कर सकते हैं नामांकन :

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई एवं बांका सहित कुल 14 जिले शामिल हैं। इन 14 जिलों के अभ्यर्थी नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

चुनाव को लेकर 181 मतदान केंद्र बनाए गए :

14 जिलों में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 181 है। पुरुष निर्वाचकों की कुल संख्या 102554 एवं महिला निर्वाचकों की कुल संख्या 32034 है। 4 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल है। इस प्रकार कुल निर्वाचकों की संख्या 134593 है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन की अंतिम तिथि कब है?−
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पूर्णिया: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : पहले दिन खगड़िया के एक अभ्यर्थी ने किया नामांकन