Bhagalpur News: कोसी स्नातक चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: भागलपुर के समीक्षा भवन और नवगछिया अनुमंडलीय सभागार में कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए पीठासीन पदाधिकारियों और प्रथम मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, मतपत्र, मतदान केंद्र प्रबंधन, मतदान सामग्री, सीलिंग, प्रपत्र और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। 23 अक्टूबर को मतदान सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित है। प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

Bhagalpur News: कोसी स्नातक चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समीक्षा भवन में मंगलवार को कोसी स्नातक निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों (पी-1) का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित मतदान पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली उप निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में तथा दूसरी पाली अनुमंडलीय सभागार, नवगछिया में वहां के डीसीएलआर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतपत्र अंकित करने के नियम, मतदान केंद्र का प्रबंधन एवं व्यवस्था, मतदान दल के कार्य एवं दायित्व, मतदान सामग्री के उपयोग, मतपत्र लेखा एवं पेपर सील लेखा तैयार करने, सीलिंग प्रक्रिया, कानूनी चेतावनी तथा निर्वाचन से संबंधित विशेष नियमों की जानकारी दी गई।

मतदान प्रक्रिया और पदाधिकारियों के दायित्व

मास्टर प्रशिक्षकों ने 23 अक्टूबर को निर्धारित मतदान के लिए समय-सारणी एवं प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया। बताया गया कि मतदान का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों, मतदान दल एवं मतदान अभिकर्ताओं की भूमिका, अभिकर्ताओं द्वारा मतदान केंद्र की निगरानी, सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश तथा मतपत्र पर वरीयता क्रमांक अंकित करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया।

मतदान सामग्री और व्यावहारिक अभ्यास

इसके अतिरिक्त, मतपेटिका को मतदान के लिए तैयार करने, सीलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों एवं लेखाओं को सही तरीके से संधारित करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संबंधित प्रक्रियाओं पर हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी कराई गई, ताकि मतदान पदाधिकारी मतदान दिवस पर अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक ओज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, आशुतोष चन्द्र मिश्र, अमर नाथ झा, चन्दन कुमार, हसनैन, विनिता मिश्रा, हिमांशु शेखर ठाकुर एवं आरफा नाहिद द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान कब और कितने बजे होगा?−
मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कोसी स्नातक चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू