Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKiyul to Lakhisarai Bridge Nears Completion Enhancing Rural Connectivity
लखीसराय : किऊल नदी पर जुगाड़ पुल बनकर तैयार, डीएम ने किया निरीक्षण

लखीसराय : किऊल नदी पर जुगाड़ पुल बनकर तैयार, डीएम ने किया निरीक्षण

संक्षेप:

लखीसराय में किऊल और लखीसराय स्टेशन के बीच जुगाड़ पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। डीएम मिथिलेश मिश्र ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह पुल ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा बनेगा, जिससे उनकी यात्रा की दूरी 8 किलोमीटर कम हो जाएगी। जल्द ही पुल को जनता के लिए खोला जाएगा।

Nov 17, 2025 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल से लखीसराय स्टेशन के बीच रेलवे पुल के समानांतर बन रहा जुगाड़ पुल अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह पुल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा माना जा रहा है, जिसकी वजह से सूर्यगढ़ा, चानन सहित आसपास के कई प्रखंडों के लोगों को आवाजाही में काफी आसानी आने वाली है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मिट्टी के नीचे लगाए गए लोहे के रॉड, ह्यूम पाइप, पानी निकासी की व्यवस्था और पुल की मजबूती से जुड़े सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि यह पुल सीधे जनता की जरूरत से जुड़ा है, इसलिए इसकी मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, ताकि भारी वाहनों के गुजरने पर भी किसी तरह का हादसा न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल तैयार होने से उनकी लगभग 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी कम हो गई पहले बाजार जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने या दैनिक कार्यों के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। जुगाड़ पुल तैयार होने पर लखीसराय और किऊल स्टेशन की ओर आवागमन बेहद सुगम हो गया। पुलिया के दोनों ओर सड़क निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। डीएम ने कहा कि जल्द ही अंतिम कार्य को पूरा कर पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक तथा सामाजिक गतिविधियों में तेज़ी आएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों को कई निर्देश देते हुए कहा कि पुल की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी तकनीकी कमी को तुरंत दूर किया जाए। प्रशासन का प्रयास है कि पुल के शुरू होते ही लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिले। जुगाड़ पुल के अंतिम चरण में पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मिथुन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम भी मौजूद रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ नवल कुमार मंडल रविकांत यादव नीपेंद्र कुमार सहित दर्जन ऑन लोग वहां खड़े होकर कार्य को कर रहे हैं जहां जेसीबी के माध्यम से कार्य अंतिम चरण में पहुंचाया गया था इसे चालू कर दिया।