
किशनगंज: नये साल को लेकर मंदिरों में की गई तैयारी
किशनगंज में नए साल को लेकर युवा बेहद उत्साहित हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ नए साल की शुरुआत की जाएगी। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। युवा पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बना रहे हैं और होटल-रेस्टोरेंट विशेष तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
किशनगंज एक संवाददाता। नये साल को लेकर किशनगंज के युवा काफी उत्साहित हैं। इसे लेकर मंदिरों में तैयारी की गई है। लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ नए साल की शुरुआत करेंगे। शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर रेल गुमटी, लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री श्याम मंदिर तेघरिया के अलावे बूढ़ी काली मंदिर लाइन, महाकाल मंदिर रुईधासा, रेलवे स्टेशना हनुमान मंदिर के अलावे शहर से सटे ओद्रा घाट काली मंदिर, इकरचला काली मंदिर, श्रीकृष्ण अवतार बाबा रामदेव मंदिर कानकीधाम में नववर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
लोग नये साल की शुरुआत मंदिर में मत्था टेककर करते है जिससे साल की शुरुआत मंगलमय हो और पूरा साल जीवन में खुशहाली बनी रहे। कान की धाम मंदिर, इकरचला काली मंदिर एवं ओद्रा घाट काली मंदिर में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। यहाँ आसपास के दुकानों में भी चहल पहल रहती है। वहीं दूसरी ओर नये साल की तैयारी में युवा वर्ग जुटे हुए हैं। युवाओं में नये साल को लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। कई युवा नेपाल और आसपास के पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बना रखे हैं। युवा वर्ग टोली बनाकर बुधवार की शाम अपने निर्धारित शाल की ओर वाहन से रवाना होते दिखे जबकि कई लोग गुरुवार की सुबह निकलेंगे। इसके अलावा, नेहरू शांति पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग जमा होकर नए साल का जश्न मनाएंगे। नए साल के जश्न को और भी यादगार बनाने के लिए, होटल और रेस्टोरेंट विशेष डिश और सजावट की तैयारी में जुटे हुए हैं। नए साल की तैयारी में जुटे लोगों के लिए, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




