Bhagalpur News: किशनगंज : एसएसबी और ग्रामीणों के बीच ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Bhagalpur News: टेढ़ागाछ (किशनगंज) से शिवम पाठक की रिपोर्ट शनिवार को सुबह 10 बजे 12वीं वाहिनी सशस्त्र

Bhagalpur News: टेढ़ागाछ (किशनगंज) से शिवम पाठक की रिपोर्ट शनिवार को सुबह 10 बजे 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के ई-समवाय माफीटोला में एसएसबी एवं ग्रामवासियों के बीच ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ई-समवाय माफीटोला के प्रभारी श्री बलदेव सिंह (सहायक कमांडेंट) ने की।इस बैठक में ग्राम पंचायत खनियाबाद के मुखिया प्रतिनिधि शहजाद आलम और वार्ड मेंबर सहित 09 ग्रामवासी उपस्थित हुए।बैठक में सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह ने निम्न बिंदुओं पर चर्चा की ग्रामीण बैठक में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद व खुशी जाहिर किया। ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।खुद
को और अपने बच्चों को नशा से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया और नशा से होने वाले नुकसान एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया गया। मानव तस्करी पर रोक लगाने एवं सीमा पार अवैध गतिविधियों, घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग अति आवश्यक है। जब भी किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो हमें सूचित करें, जिससे समय रहते इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। मानव तस्करी, देशद्रोही, उपद्रवी, हिंसक प्रवृत्ति और अमानवीय विचारधारा की मानसिकता रखने वाले व्यक्तियों के बारे में सूचित करें। भारत सरकार द्वारा सीमावर्ती इलाके में चलाई जा रही किसान हित योजना के बारे में भी बताया गया।


