Bhagalpur News: किशनगंज: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के 18 व 19वां बैच का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ

Bhagalpur News: किशनगंज:  उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के 18 व 19वां बैच का प्रशिक्षण

Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा 11 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित “उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषयक 15 दिवसीय स्व-वित्तपोषित आवासीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का अठारहवाँ एवं उन्नीसवाँ बैच आज से प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्वेता कुमारी (नोडल अधिकारी एवं पाठ्यक्रम समन्वयक-सह-प्रशिक्षण प्रभारी), द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. के. सत्यनारायण, सह-अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य, डीकेएसी, का पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।इस अवसर पर डॉ. श्वेता कुमारी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने तथा किसानों के बीच संतुलित एवं वैज्ञानिक उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को उर्वरक व्यवसाय के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्व प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की वैज्ञानिक समझ प्रदान करेगा, जिससे किसानों तथा कृषि क्षेत्र को व्यापक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने क्रमवार अपना परिचय दिया तथा अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पृष्ठभूमि, अनुभव और प्रशिक्षण से संबंधित अपेक्षाओं को साझा किया। इससे प्रतिभागियों के बीच आपसी परिचय, संवाद एवं सीखने की प्रक्रिया को बेहतर दिशा मिली।मुख्य अतिथि डॉ. के. सत्यनारायण, सह-अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य, डीकेएसी, ने अपने संबोधन में कहा कि उर्वरक कृषि उत्पादन का एक महत्वपूर्ण घटक है तथा किसानों तक गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपल

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के 18 व 19वां बैच का प्रशिक्षण