Bhagalpur News: किशनगंज : पहाड़कट्टा थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने मंगलवार की रात्रि

Bhagalpur News: किशनगंज : पहाड़कट्टा थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने मंगलवार की रात्रि को जिले के पहाड़कट्टा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मुख्य रूप से थाना अभिलेखों के रखरखाव, पुलिस डायरी और थाना के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच आदि की। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों की प्रगति देखी गई और उन्हें जल्द सुलझाने के आदेश दिए गए।क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी गश्ती (पेट्रोलिंग) व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।थाना

परिसर की कार्यप्रणाली के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के बैरक की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।समीक्षा के बाद एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि वे अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ संवेदनशील और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच का समन्वय और मजबूत हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : पहाड़कट्टा थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण