किशनगंज : महाशिवरात्रि आज, शिव मंदिर में तैयारी पूरी

Feb 14, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

किशनगंज जिले में महाशिवरात्रि के लिए सभी शिव मंदिरों की तैयारी पूरी हो गई है। भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए काली मंदिर पहुंचेगी। इस बारात में देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल होंगी।

किशनगंज : महाशिवरात्रि आज, शिव मंदिर में तैयारी पूरी

किशनगंज। एक संवाददाता महाशिवरात्रि को लेकर किशनगंज जिले के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई है। मंदिरों की साफ-सफाई सहित रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। महाशिवरात्रि 15 फरवरी यानी आज मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर ठाकुरगंज, किशनगंज शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर शिव शक्तिधाम लोहार पट्टी दुर्गा मंदिर, रमजानपुल शिव मंदिर, डे मार्केट शिव मंदिर, ढेकसारा काली मंदिर शिव मंदिर, मोतीबाग काली मंदिर शिव मंदिर, शीतला मंदिर स्थित शिव मंदिर, तेघरिया शिव मंदिर, धरमगंज शिव मंदिर, बाल मंदिर चौक हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, बूढ़ी काली मंदिर, लाइन रोड शिव मंदिर, रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर, रूईधासा खगडा, रेल गोदाम मनोकामना महादेव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना की जाएगी।

इसे लेकर मंदिर कमिटी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। बड़ी संख्या में भक्त सुबह से मंदिरों में पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वही शाम में माता पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाएगी और शिव विवाह उत्सव मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी भव्य शिव बारात महाशिवरात्रि के अवसर पर किशनगंज शहर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी जो शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए ढेकसरा स्थित काली मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शिव बारात में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी सहित आकर्षण के कई चीज मौजूद रहेंगे। महाशिवरात्रि पर निकाले जाने वाली शिव बारात को लेकर आयोजनकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। शिव बारात पिछले कई वर्षों से शहर में निकाली जा रही है। जो शहर में आकर्षण का केंद्र बनता है। शिव बारात को भी भव्य आकर्षक बनाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।