Bhagalpur News: किशनगंज- 80 वां स्वतंत्रता दिवस, आज तैयारी पूरी
Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए

Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम खगड़ा स्टेडियम में होगा। किशनगंज जिला के प्रभारी मंत्री सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे।इसे लेकर स्टेडियम परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।साथ ही समाहरणालय परिसर में डीएम नवीन कुमार 9 बजकर 45 मिनट पर , एसपी कार्यालय में एसपी संतोष कुमार 9 बजकर 55 मिनट पर झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं डीआरडीए कार्यालय, सदर थाना आदि को आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं हर घर तिरंगा लहराऐ जाने का अब रिवाज बनता दिख रहा है। किशनगंज सदर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के द्वारा 11 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा झंडोत्तोलन को लेकर परिसर को फूल पत्तियों से सजाया गया है। सरकारी तथा निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खाशा उत्साह है.
स्वतंत्रता दिवस को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा
स्वतंत्रता दिवस पर एहतियातन ज़िले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसे लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा को लेकर एहतियातन कई कदम उठाए गए हैं।जिले के सभी थानाध्यक्षों को विशेष रूप से सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है।एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। सुरक्षा को लेकर एसपी संतोष कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम व भीड़ वाले स्थलों में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।वही एहतियातन नेपाल सीमा से सटे थानाध्यक्ष एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्रों में लगातार गश्त लगा रहे हैं औऱ निगरानी बरती जा रही है।

