किशनगंज : अन्तर्राज्यीय मोटर साईकिल चोरी गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने किय गिरफ्तार
शैलेश ओझा की रेपोर्ट किशनगंज। अंतरराज्यीय मोटरसाईकिल चोरी गिरोह का उद्भेदन किशनगंज पुलिस ने

शैलेश ओझा की रेपोर्ट किशनगंज। अंतरराज्यीय मोटरसाईकिल चोरी गिरोह का उद्भेदन किशनगंज पुलिस ने किया है।एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने गुरुवार को एक मेडिकल कॉलेज के पास चोरी के मोटरसाईकिल तथा मास्टर चाभी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी शाह इंतजार आलम,रूईया थाना कोचाधामन व कुन्दन सहनी डेरामारी कोचाधामन का रहने वाला है।इनके पास से कटर ब्लेड, पेचकश , हथौड़ा,एक मोबाइल बरामद किया गया है।शुक्रवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है की जिले में मोटसाईकिल चोरी की घटना के रोकथाम, कांड के उद्भेदन एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व मेंलगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को जिला आसूचना इकाई की टीम को सूचना मिली की कुख्यात बदमाश शाह इंतजार आलम मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी के साथ किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए एक अस्पताल के आस पास मंडरा रहा है। सूचना पर डीआईयू टीम एवं किशनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के संयुक्त कार्रवाई में एक अस्पताल के नजदीक शाह इंतजार आलम व कुन्दन सहनी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से एक ग्लैमर मोटसाईकिल, एक राईडर मोटरसाईकिल तथा मोटरसाईकिल चोरी मे प्रयुक्त किया जाने वाला दो मास्टर चाभी बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी की निशानदेही पर किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया स्पलेडर मोटरसाईकिल डेरामारी स्थित मक्का के खेत से बरामद किया गया। मोटरसाइकिल को मक्का के खेत मे छिपा कर रखा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


